मंज़िलें भी होंगी और कारवाँ भी होंगे
उम्र-ए-पीरी के होंगे लोग जवाँ भी होंगे

आती - जाती रहेगी मौसम - ए - बहार
येह जिस्म -ओ -जाँ पुराने रवां भी होंगे

होंगे तल्ख़ लहजे मग़र मीठी बातें भी
अफ़्साने सारे हमारे यहाँ बयां भी होंगे

हम तुम ना होंगे यहांपर हबीब मिरे पर
बातें हमारी यहाँ होंगी हम जहांभी होंगे

डॉ.एन.आर. कस्वाँ 'बशर'