हम तो शिद्दत से अपना हर काम करते रहेंगे
इन इल्ज़ामों का क्या है इल्ज़ाम लगते रहेंगे

हमको तोबस सरोकार कामके आगाज से है
अंजाम जो हो हम अपना काम करते रहेंगे

तेरा नाम होगातो ज़ाहिद फ़क़त तेरे काम से
लोग चाहे लाख तुझ को बदनाम करते रहेंगे

नाकामियों से डरने वाले क़ामयाब नहीं होते
हम नाकामयाबियों को नाकाम करते रहेंगे

हक़ बात के लिए कोई हम को रोकना चाहे
हम वो बात मग़र 'बशर' सरेआम करते रहेंगे

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ 'बशर' بشر