यक़ीन और हकीक़त में
ज़मीन और फ़लक में
जुर्रत और ललक में
उम्र और वक़्त में
इतनासा फ़र्क है
कल तलक
करिश्माई बातों पर
जादुई करामातों पर
ज़रूरत से ज्यादा यक़ीन था
आज उस यक़ीन पर
आस्माँ और ज़मीन पर
हक़ और हकीक़त पर
जुर्रत से भी ज्यादा शक है!
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

