झूठ बोल कर क्या देर लगती है दोस्त बनाने में
साथ सच का देने वालों कीही कमी है ज़माने में!
हक़ बयानी यहाँपर किसे लुभाती है आज-कल
दिलचस्पी साफ़गोई से ज्यादा है यहाँ फ़साने में!
रिंद मस्जिद जाए तो हज़ार उंगलियाँ उसपे उठें
मयकश करें स्वागत ज़ाहिद जो आए मैखाने में!
नसीहतों के बनिस्पत इकअपना ज़मीर काफ़ी है
बच्चे भी अब होगए हैं होशियार बहाने बनाने में!
डॉ. एन. आर. कस्वाँ
