*गर्म अहसास भी सर्द होगए*

रोज-ओ-शब आज-कल सर्द हो गए 
मिज़ाज मौसम के जरा बेदर्द हो गए 

रक़ीबों की बस्ती में राब्ते गए बस्ते में
कम-ज़र्फ़ "बशर" सब हमदर्द हो गए

कारवां अहबाब का निकल गया और 
हमसफ़र हमारे गुबार-ओ-गर्द हो गए 

लिहाफ़ में लिपटे हुए उनको यादकिए 
संगदिल हमारे जो दिल का दर्द होगए

ठंडी हवा चली कायाके बस अब गली
ठिठुरकर गर्म अहसास भी सर्द होगए 

© dr.n.r.kaswan "bashar" Surrey/09/01/2024