उनके जैसा कहींपे मिला ही नहीं
कैसे मिलता कहीं पे था ही नहीं
नामवर लेगए इनाम'ओ बख़्शीश
बेनाम नेकियों को सिला ही नहीं
सबक -दर -सबक मिलते ही गए
हादसोंका रुका सिलसिलाही नहीं
लाइलाज ही रहा मर्ज जिगर का
चारागर हमको कोई मिला ही नहीं
जख़्म खुदही अपनी शिफ़ा हो गए
गमों का बशर कोई गिला ही नहीं
डॉ.एन.आर. कस्वाँ#बशर

