फ़िक्र जहाँ की छोड़ कर सब्र का दामन थाम ले
सबा को ले कर साथ चल अब्र का दामन थाम ले!
दिलोदिमाग की न बातकर रूहका दामन थाम ले
डूबा दिनकर रैनभई अब सपन का दामन थाम ले!
बुत खोया ना दैर में और काबे में खुदा सोया नहीं
तू कब्रकी माटी चूम ले कि गब्र का दामन थाम ले!
© डॉ.एन.आर. कस्वाँ
*सबा-हवा, अब्र-बादल, गब्र-अग्न।
