रहगुज़र पर बिना चले भी सफ़र हुआ करता है
इस मुसाफ़िरत में पांव नहीं दिल दुखा करता है!

तन्हा नहीं रुकी हुई मुसाफ़िरत का मुसाफ़िर यह
साथ कोई नहीं तो ये अपने साथ हुआ करता है!

मुझ को भी ना कभी मुझ से दूर कर देना या रब
खुद को खुदके साथ रखने की ये दुआ करता है!

अपने साये में ढूंढता है अपनेपन का अहसास यूँ
दूधका जला कोई जैसे छाछ को छुआ करता है!

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ