*दरीचों से देखते रह जाएंगे*


हम तो उनके शहर से निकल आएंगे

अपने दरीचों से वो देखते रह जाएंगें


हम नहीं कहीं पर नज़र उन्हें आएंगे

दरो-दीवारों को वोह देखते रह जाएंगे


राज-ए-उल्फ़त छुपाकर क्या हासिल

हम संभल पाएंगे न वो संभल पाएंगे


हमारे पलट कर देखने की जुस्तजू में

हमारे रास्तों को वोह देखते रह जाएंगे


बाट हमारी बशर हजार जलाकर दीये

दीयोंकी लौ को वोह देखते रह जाएंगे


©डॉ.एन.आर.कस्वाँ *बशर*