चांदको महताब क्या देंगे
सूरज को आफताब क्या देंगे
चमनमें खिला है गुलाब
गुलाब को गुलाब क्या देंगे
किताबे- इल्म है अहबाब
किताब को किताब क्या देंगे
पी पीकर रिंद हुआ शराब
शराब को शराब क्या देंगे
धधके जिसके भीतर आग
आग को तुम आग क्या दोगे
बुझे नहीं प्यास समंदर की
आब को अब आब क्या देंगें
हमसे हुआ ज़माना ख़राब
ख़राब को ख़राब क्या देंगे
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

