काल से साल को डसकर विकराल व्याल गुज़र गया
किसीका साल गुज़र गया किसीका काल गुज़र गया
देखते ही देखते पल-पल हरपल हर-हाल गुज़र गया
माहे - जनवरी से दिसम्बर तक पूरा साल गुज़र गया
गुज़रते हुए वक़्त के संग हर रंजो-मलाल गुज़र गया
बेहतर साल की उम्मीद में बुरे का ख़्याल गुजर गया
© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر

