हर शय बिकाऊ है हर किरदार बिकाऊ है
हम सब बिकाऊ हैं हमारा मेयार बिकाऊ है

बस कोईभी ऊंचे दाम लगाने वाला चाहिए
बिकने को यहाँ पर सारा बाज़ार बिकाऊ है

हर-सू हर-सम्त हरवक़्त चोरों की है भरमार
किससे करो यहाँपे गुहार दरबार बिकाऊ है

कंगाली में आटा गीला लूट रहा है साहूकार
अमीरे-शहर आय्यास मेरेसरकार बिकाऊ हैं

इक कोनेमें पड़े पड़े बासी हुए सब समाचार
तदवीन-कार नहीं तैयार अख़बार बिकाऊ है

~ डॉ. एन. आर. कस्वाँ