परिन्दा बहुत फडफडाता है कफ़स में कैद हो जाने से पहले
बंदा बहुत बोलता बड़बड़ाता है ख़ामोश हो जाने से पहले

इक दिन सबको अपने आगोश में ले जाती है नीम खामोशी
बंदा होश में कहाँ रहता है हमेशा बेहोश हो जाने से पहले

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر