ग़र्क़ इस क़दर न रहा करो ख़्यालों में
होकर ज़मीं पर रहाकरो आस्मानों में

ज़माने में हो तो ज़माने के होकर रहो
होती नहीं है बसर ज़ाहिद श्मशानों में

इतने भी मत रहा करो तन्हाई-पसन्द
कि अपने भी गिनने लगें अनजानों में

वस्लोविसाल में फ़िराक़ोफुर्क़त कैसी
अपने ही घरमें हुए शुमार मेहमानों में

फरिश्ता आदमजात हुआ है ना होगा
बेहतर है बनी रहे पहचान इन्सानों में

अर्श से फर्स पर आते देर नहीं लगती
बादल कभी टिकसका है आस्मानों में

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ 'बशर' بشر