इतना तो हुआ फ़ायदा उन की फुर्क़त का
हासिल - ए - वक़्त तो हुआ कुछ फ़ुर्सत का

अपनी खाल में मस्त -ओ -मालामाल होते थे
बहुत उड़ाया मज़ाक इस ग़रीब की ग़ुर्बत का

अच्छाहुआ चैनो-अमन से गुजरेंगे बाक़ी दिन
हालाँकि वक़्त क़रीब आ गया है तुर्बत का

पीरी में हमें दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया
अच्छा सिला दिया है उसने हमारी क़ुर्बत का

© डॉ. एन. आर. कस्वाँ "बशर" بشر
नन