अकेले में मज़ा आने लगा है

सफ़र तन्हाई का भाने लगा है

कोई हसरत भी अब दिल में नहीं है

मिरा अब ध्यान मुझ में ही कहीं है

न कोई दर्द अब तड़पा रहा है

न कोई ज़िंदगी से जा रहा है

न कुछ पाने की अब चाहत है मुझ को

अकेले में बड़ी राहत है मुझ को