मुझे मालूम है बर्बाद फिर भी हो रहा हूँ मैं

उसे पाने की चाहत में ख़ुदी को खो रहा हूँ मैं

कहा लोगों ने इक तरफ़ा मोहब्बत जान-लेवा है

नहीं मानी किसी की अब अकेला रो रहा हूँ मैं

इधर भटका उधर भटका गँवा दी ज़िंदगी यूँही

मगर अब तान कर चादर मज़े से सो रहा हूँ मैं

ज़माने भर में रुस्वा हो गई मेरी वफ़ा नासिर

जनाज़ा इश्क़ का काँधों पे अपने ढो रहा हूँ मैं

Shayar ✍️ Nasir Hayaat