उलझनों से निकाल दे मौला

चैन अब दिल में डाल दे मौला

हर तरह से बिगड़ न जाए कहीं

मेरी हालत सँभाल दे मौला

मुझसे बेहतर मुझे समझता हो

ऐसा कोई हम-ख़याल दे मौला

ठीक है दूसरों से कम कर दे

रिज़्क लेकिन हलाल दे मौला

Shayar ✍️ Nasir Hayaat