सोच-सोचकर तुमको मेरी
सोच ख़त्म हो चली है ।
सोचा था तुम्हें सोचकर ,
अपने ग़मों को नहीं सोचूंगा ।
फ़िर सोचा कि तुम्हारी सोच
ही तो मेरे ग़म हैं ।
क्या तुम्हारी सोच भी मेरे बारे
में कुछ सोचती है ?
शायद नहीं ।
अगर तुम सोचतीं...........
तो मुझे छोड़ने का न सोचतीं ।