याद उनकी दिल से जा नहीं रही....
वो हमसे मिलने भी आ नहीं रही....
नज़ारों की कमी नहीं इस जहान में....
पर हमें कोई और सूरत भा नहीं रही....
ख़ूब समझाया है हमने जज़्बातों को....
मगर ये ख़्वाहिशें सुकून पा नहीं रही....
यूँ तो हो रही है यहाँ हर तरफ़ बारिश....
बस उन ज़ुल्फ़ों की घटा छा नहीं रही....
अब कैसे बहलाएं हम इस दिल को....
उम्मीदें ग़ज़ल प्यार की गा नहीं रही....
रोज़ पूछता हूँ मैं इनसे होकर बेकरार....
ये हवाएं भी ख़बर उनकी ला नहीं रही....
एक ज़माना हो गया उनसे मिले हुए....
अब तो उनकी भी शायद ना नहीं रही....
- नरेश कुशवाहा

