तन्हा राही.......



सफ़र में संग चल रहे लम्हें सुकून पाए तो अच्छा हैं.......

तन्हा राही को मंज़िल अब मिल जाए तो अच्छा हैं.......



न जाने कबसे चला जा रहा हैं ये पतझड़ का मौसम......

आकर मस्त बहारें खुशियां अब लूटाए तो अच्छा हैं......



लुभाती बहुत रही हैं यहां लोगों को चेहरों की सुंदरता......

ख़ूबसूरती ख़यालों की किसीको अब भाए तो अच्छा हैं.....



हसीं बाग़ों में खिलते हैं फूल कई तरह-तरह के अक्सर.......

तप रहे सहरा में कली कोई अब मुस्कुराए तो अच्छा हैं......



दूर से देखा हैं कामयाबी को किसी खुशनसीब के साथ......

आ रहा वक्त तक़दीर का तोहफ़ा अब लाए तो अच्छा हैं......



पल-पल हो रहा हैं सामना यहां परेशानी के पैगामों से......

जल्दी से कोई ख़बर ख़ुशी की अब सुनाए तो अच्छा हैं......



देखते रहते हैं प्यार भरे नज़ारों को तो वो बड़े ध्यान से......

यह मुहब्बत हमारी उनको नज़र अब आए तो अच्छा हैं......



- नरेश कुशवाहा