तेरी मुहब्बत 


इस ज़माने ने देखी है कंगालियत मेरी...

बस एक तेरी मुहब्बत है मिल्कियत मेरी...


देखकर मुझे, मुस्कुरा जाते हैं तेरे अरमाँ....

बड़ी ना सही, कुछ तो है शख़्सियत मेरी....


नज़रोंने तेरी समझा मुझे प्यार के क़ाबिल....

नहीं कुछ और, इतनी है क़ाबिलियत मेरी...


तेरे जज़्बातों की ज़बाँ पे रहता है मेरा नाम...

ख़ुश हो जाता हूँ देखकर ये अहमियत मेरी....


जानता है ये ज़माना मुझे, पर जानता नहीं...

कौन जाने तेरे सिवा, कैसी है कैफ़ियत मेरी...


- नरेश कुशवाहा