तक़दीर 


दौर खुशियों का आना अभी बाकी है....

तक़दीर को आज़माना अभी बाकी है....


उम्मीद से है गुज़ारिश कि थकना नहीं....

अपनी मंज़िल को पाना अभी बाकी है....


अरमाँ के ये फैले हुए पंख नहीं काफ़ी...

बंदिशों से बाहर जाना अभी बाकी है...


इन आँखोंने देखे कहाँ ख़ुशी के मंज़र...

इनमें सपनों को सजाना अभी बाकी है...


दूर रहकर इतराती उस कामयाबी को...

इन कदमों के तले लाना अभी बाकी है...


- नरेश कुशवाहा