विकट हालात के सामने हथियार डाल नहीं सकता,

शिक्षक हूं मैं, ज़िम्मेदारियां अपनी टाल नहीं सकता।


महंगी बहुत है इस छिछोरे माहौल में बड़ी सोच मेरी, 

हरवक्त रहुं चौकन्ना, ख़याल सस्ते पाल नहीं सकता।


काम अपना कठिन करता हूं सच्ची लगन से हर रोज़,

मोर्चा वो बहानेबाज़ी वाला कभी संभाल नहीं सकता।


सोच-समझकर रखता हूं फ़र्ज़ की राह पर हर कदम,

इज़्ज़त इज़्ज़तदार पेशे की यूंही उछाल नहीं सकता।


ऊंचे उसूलों के आकाश में आकार लेता है वजूद मेरा,

औरों के बनाए हुए सांचे में ख़ुद को ढाल नहीं सकता।


- नरेश कुशवाहा