पाई है ये सज़ा मैंने तुझसे प्यार करने की....

आदत सी हो गई है अब इंतज़ार करने की....


घड़ी के संग वक़्त भी चलता रहा रफ़्तार से....

पर आई ना घड़ी वो तुझसे इज़हार करने की....


हालात के हाथों हो गई है ज़िन्दगी ये घायल....

नहीं है ज़रूरत अलग से कोई वार करने की....


लग रहा है नसीब का मिज़ाज भी अलग सा....

ठानी है उसने उम्मीद को तार-तार करने की....


अब कैसे यक़ीं दिलाए तुझे अपनी चाहत का....

क्या मर्ज़ी नहीं तेरी ज़रा सा ऐतबार करने की....


ख़ुश रहे बहुत हर हाल में तूँ जहाँ रहे ऐ सनम.....

है ख़्वाहिश मेरी कोशिश ये लगातार करने की.....


मुहब्बत में दिलबर को पाना ही कहाँ है ज़रूरी....

नहीं आरज़ू हमारी इश्क़ को शर्मसार करने की....

 

- नरेश कुशवाहा