शायद
मिलके उनसे ही फ़िर ये सुबह चली होगी...
शहर में उसके शायद अब रात ढली होगी...
देखा नहीं हमने फूल ऐसा महकता कहीं...
बेशुमार हुस्न की वो एकलौती कली होगी...
देखकर चेहरा उनका जी नहीं भरता कभी...
मस्त बहारों को भी ये ख़ूबसूरती खली होगी...
देखता हूँ जब भी मैं उसकी नाज़ुक मुस्कान...
सोचता हूँ कि कितने नाज़ों से वो पली होगी...
दुख ना देखा जाए उससे किसीका सिवा मेरे...
ताज्जुब है, ख़यालों से वो कितनी भली होगी...
- नरेश कुशवाहा

