" रैना जाये ना......! "
नींदिया आये ना, ये रैना जाये ना......
याद तेरी दिल से हम भूला पाये ना.....
नींदिया आये ना..........
हो...... नींदिया आये ना।
तेरी मीठीं बातें मेरे मन में समाई हैं.......
यादें तेरी दिल में लेती अंगडाई हैं.......
कहता हूँ दिल से, करे ये खतायें ना......
याद तेरी दिल से..........
तेरी बेरुखी ने मेरी हालत क्या बनाईं हैं.......
छा रही हैं मायूसी, जबसे तेरी जुदाई हैं........
जामों में डूबी जान, ज़ख्म ये जतायें ना........
याद तेरी दिल से..........
बिन तेरे ज़िंदगी में रही बस तन्हाई हैं.......
ग़म छूपाने लबों पे हसी ये सजाईं हैं.......
कहो उम्मीदों से, मुझे अब सताये ना........
याद तेरी दिल से..........
दर्द-ए-दास्ताँ में देख, आंख मेरी भर आईं हैं.......
ग़मों के साये ने, नज़र ये कैसी लगाईं हैं........
दुःख सभी सहते हम, किसीको बतायें ना........
याद तेरी दिल से...........
नींदिया आये ना, ये रैना जाये ना......
याद तेरी दिल से हम भूला पाये ना.....
नींदिया आये ना..........
हो...... नींदिया आये ना।
- नरेश कुशवाहा


