" ओ मेरे राम......"
शीश झुकाऊं इन चरणों में पावन, आशिष पाऊं मैं.......
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
ओ राम....... मेरे राम....... ओ राम....... मेरे राम........
पुरातन हैं तूं....... सनातन हैं तूं.........
मानवता को मिला वरदान हैं तूं.........
मर्यादा का जीवन तेरा, निकले शुभ शब्द सदा मुख से......
छोड़ा तुने राज अवध का, रहे दारुण वन में भी सुख से.......
देख विपत पथ में आगे, ना कभी अपने पैर थमाऊं मैं.......
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
स्नेह तेरा सबके लिए, दीन-दुखियों का तूं आधार बना.......
वनवासी, विभीषण, वानरों की मैत्री का तूं आकार बना.......
विनय भरे व्यवहार से अपने, सब में विश्वास जगाऊं मैं........
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
खोज में सीया की तुम गये लंका, युद्ध किया रावण से.......
जीती हुई सोने की लौटा दी लंका, चूके न अपने प्रण से.......
मोह मिटा मन के सारे, प्रथा वचन की आगे बढ़ाऊं मैं.......
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
प्रजा हितकारी रहा तेरा शासन, तूने सबका स्वर सुना......
रामराज्य में आदर्शों के लिए, कर दिया अपना घर सूना........
छोड़ निराशा मिथ्या, कर्तव्य को अपना धर्म बनाऊं मैं.......
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
शीश झुकाऊं इन चरणों में पावन, आशिष पाऊं मैं.......
मेरे संग में हैं तेरी विरासत, श्रद्धा के दीप जलाऊं मैं.......
ओ राम....... मेरे राम....... ओ राम....... मेरे राम........
पुरातन हैं तूं....... सनातन हैं तूं.........
मानवता को मिला वरदान हैं तूं.........
जय श्रीराम।
- नरेश कुशवाहा
-

