ओ मेहरबां........
लम्हों ने लिया वक्त ज्यादा आपको लाने में......
ओ मेहरबां देर बहुत कर दी आपने आने में......
मंज़िल तक पहुंच ना सकीं कोशिशें हमारी.......
रही होगी कोई तो कमी आपको बुलाने में.......
क्या बताएं! मुहब्बत की ये राह नहीं आसां......
इसमें आतीं हैं मुश्किलें कई वादे निभाने में.......
कभी सोचता हूं आपका कसूर नहीं शायद.......
तक़दीर को ही आता हैं मज़ा हमें सताने में......
लंबा किया इंतज़ार हमनें भी चाहत में मगर.....
सोचा न था ये उम्र गुज़रेगी आपको पाने में......
लम्हों ने लिया वक्त ज्यादा आपको लाने में......
ओ मेहरबां देर बहुत कर दी आपने आने में......
- नरेश कुशवाहा

