" माँ भारती के शेर....."



सुना हैं तेरे शेरों के हो रहे चर्चे बड़े हैं.......

माँ तेरे वीर सपूत हम सरहद पे खड़े हैं.......

सुना हैं तेरे......

जय हो भारती..माँ भारती.....माँ भारती......


जीवन ये तूने दिया, तेरा किया अहसान हैं......

सीने में साहस, विजय का मिला वरदान हैं......

जीत की लड़ाई सदा, जोश से हम लड़े हैं.......

माँ तेरे वीर सपूत.......


होंसले हैं बुलंद, माँ हमें तेरा अभिमान हैं.......

लहराते ऊँचे तिरंगे में बसी हमारी जान हैं.......

दुश्मन तेरे जो, पापीयों के हम पीछे पड़े हैं......

माँ तेरे वीर सपूत........


ड़र से न ड़रे कभी, हिम्मत हमारी पहचान हैं.......

सदा देखनी हमें दुनियामें ऊँची तेरी शान हैं.......

आये हराने हमें जो, आज ज़मीं में गड़े हैं........

माँ तेरे वीर सपूत.........


भूला दिये तेरी रक्षामें, हमारे जो अरमान हैं......

देंगे प्राण भी अपने, हमें रखना तेरा मान हैं.......

जगमें हो तेरी जय, हम ये जिद्द पे अड़े हैं........

माँ तेरे वीर सपूत.........



सुना हैं तेरे शेरों के हो रहे चर्चे बड़े हैं.......

माँ तेरे वीर सपूत हम सरहद पे खड़े हैं.......

सुना हैं तेरे......

जय हो भारती..माँ भारती.....माँ भारती.....


जय हिन्द।


- नरेश कुशवाहा