कभी-कभी मैं भी उससे मुलाक़ात करता हूँ....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


क्या है किताब ये कहना तो बड़ा मुश्किल होगा....

सबको अपनाती है, कितना बड़ा उसका दिल होगा....

साथ जो भा जाए तो फ़िर वक़्त का पता नहीं लगता....

उसकी अच्छाई को छोड़ ध्यान ना और कहीं लगता....

तारीफ़ में उसकी, कुछ कहने की शुरुआत करता हूँ....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


मेहनती छात्र को ये जीवन की सच्ची शिक्षा देती है.....

वक़्त जो हो बुरा तो अच्छे वक़्त की प्रतीक्षा देती है.....

ज़िन्दगी जब भी अँधेरों में कल्पना के डर बनाती है....

मन से कर मज़बूत ये उसको आत्मनिर्भर बनाती है....

इसको समझने की कोशिश दिन-रात करता हूँ....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


किसान का बेटा पढ़कर इसे अफ़सर बड़ा बन जाता है....

हौसला हर मज़दूर का पढ़-पढ़ इसे कड़ा बन जाता है....

मायूस हो चुके कोई इंसान को ये सपनें नये दिखाती है....

गाँव की किसी ग़रीब बेटी को आगे बढ़ना सिखाती है.....

सम्मान में इसके रंगीं फूलों की बरसात करता हूँ.....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


जुड़े रहिए इससे, ये हमें सच्चे ज्ञान से जोड़ सकती है....

संकुचित हमारे सब विचारों को अच्छे से तोड़ सकती है....

दुनिया की भीड़ में अकेलों को साथ इसका मिलता है....

नये ख़यालों से इसके, समाज का हर कोना खिलता है....

कब पढ़ेंगे इसे, नई पीढ़ी से चंद सवालात करता हूँ.....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


कभी-कभी मैं भी उससे मुलाक़ात करता हूँ....

चलिए आज आपसे किताब की बात करता हूँ....


- नरेश कुशवाहा