कारवाँ 


खुशियों का कारवाँ अंधी दौड़ में लूट गया....

मैं निकल गया आगे, जीवन पीछे छूट गया....


देर रात तक चलती रहीं कुछ काम की बातें....

अनदेखा सा ख़्वाब एक सुकून का टूट गया....


पैसों के पीछे अपनों से मिलने का वक़्त नहीं....

फ़ासलों की फ़िज़ा में रिश्तों का दम घुट गया...


तक़दीर का मिला साथ, बन गया शीशमहल....

फ़िर संभालने में उसको नसीब ही फूट गया....


सोचा था कि सबसे आगे निकल जाऊँगा मैं...

पर बेख़बर सा अपनी ही बर्बादी में जुट गया...


- नरेश कुशवाहा