ना ये रूप रहेगा सदा, ना ये जवानी रहेगी....
बस तेरे अच्छे कर्मों की यहाँ कहानी रहेगी....
मिले चाहे जैसे भी पर सबको प्यारा है पैसा....
कब तक ये दुनिया दौलत की दीवानी रहेगी....
नेक ख़यालों वाली मिल्कियत है बेशकीमती....
ना मानेंगे ये बात, तबतक हर परेशानी रहेगी....
मैं हूँ क़ायम इस जहान में, ये सबकुछ है मेरा...
न-जाने कितने दिन बंदे तेरी ये नादानी रहेगी...
तूं था लायक जिसके, वही मिला है तक़दीर से....
कैसे अक्ल तेरी ये हक़ीक़त से अनजानी रहेगी....
- नरेश कुशवाहा

