ज्वाला
चाहे दुनिया तुझपे तानों की कालिख मलती रहे...
तेरे अंतर्मन में इरादों की ज्वाला यूँही जलती रहे...
चलते रहना राह में हरदम, तुम कहीं रुकना नहीं...
रुकना भी पड़े तुम्हे अगर, उम्मीद आगे चलती रहे...
हौसला ना हारना तूं कभी जीवन के ये सफ़र में...
भले रफ़्तार तेरी इस ज़माने को बहुत खलती रहे...
कुछ ना कुछ कहते रहेंगे लोग, उनका ये काम है...
मंज़िल की सुन ले पुकार, ना इसमें तेरी गलती रहे...
मायूस ना होना कभी हालात की बेरुख़ी देखकर...
कुछ कर गुज़रने की ये तमन्ना तुझमें मचलती रहे...
- नरेश कुशवाहा

