जवाब नहीं आया.......



हमने पूछा था उनसे सवाल, जवाब नहीं आया......

क्यों मचाया हैं दिल में बवाल, जवाब नहीं आया......



होता था पहले चैन-ओ-सुकून का एहसास हरपल.......

कैसे बदला हैं आपने हमारा हाल, जवाब नहीं आया......



दिलकश आंखों से छलक रहीं हैं मौजें नशे की.......

किस मदिरा से भरा हैं ये ताल, जवाब नहीं आया......



पलकों की शरारतों में लिपटी हैं ज़ुल्फ़ों की ज़ंजीर.......

कहां से लाई हैं अदाओं का जाल, जवाब नहीं आया......



संभली हुई नज़र लड़खड़ा सी जाती हैं इसे देखकर.......

कब से चल रहीं हैं ये मस्तानी चाल, जवाब नहीं आया.......



फूलों सी मुस्कान से खिल उठता हैं चेहरा आपका.......

कौन सी ख़ुशी में ये होंठ हैं लाल, जवाब नहीं आया.......



कभी तो प्यार से एक नज़र देख लीजिए हमें भी.......

क्या पड़ा हैं उल्फ़त का अकाल, जवाब नहीं आया......



- नरेश कुशवाहा