कोई कहता है जंग है जायज़, ज़रूरी है...

हिंसा नहीं चाहते, फ़िलहाल मजबूरी है...


कुछ कहते है ख़त्म करनी ये मग़रूरी है...

ज़ुल्म-ओ-सितम से हालत हमारी बुरी है...


वैसे तो शांति ही चाहता है हर कोई यहाँ...

मगर समझ वो अमन की अभी अधूरी है...


लगेगी न जब चोट किसी बेकसूर मन को...

होगी मानवता घायल, संभावना ये पूरी है...


युद्ध लड़ना होगा अपने अंदर के दुश्मन से...

क्यों ख़ुद के ही मन से बनाई इतनी दूरी है...


- नरेश कुशवाहा