क्या बताऊँ! किसीकी कमी खल रही है...

इंतज़ार में उसके ही, हर शाम ढल रही है...


बैठा हूँ साहिल पर जुदाई की आग लिए...

संग में उम्मीद लिए ठंडी हवा चल रही है...


आँखों में बसी हुई हैं उसकी पुरानी यादें...

यादों में मुलाक़ात की आशा पल रही है...


माँगा करता हूँ मैं उसको रब से बार-बार...

पर, न-जाने क्यों मेरी ये दुआ टल रही है...


यूँ लगे है जैसे चाहत में सुलग रहा है मन...

और मेरे संग में दूर एक शमा जल रही है...


- नरेश कुशवाहा