" हिन्द मेरी जान हैं......"


सरहद पर सैनिक हिमालय, खड़ा सीना तान हैं,

हरदम जोश नया जगाने वाला हिन्द मेरी जान हैं.......

हिन्द मेरी जान हैं....... हिन्द मेरी जान हैं.......


कुदरत का पूजन तू करे, आरती होती संध्या में,

सबका भला तू चाहे, खुशियां बिखेरे दुनिया में.....

रूप निखरता तेरा सदा, पावन बहती नदियों से,

मिटे मिटाने वाले तुझे, तू हैं कायम सदियों से......

नाज़ है मुझे तुझ पर, जग में फ़ैली तेरी आन हैं.......

हरदम जोश नया जगाने वाला हिन्द मेरी जान हैं.......

हिन्द मेरी जान हैं....... हिन्द मेरी जान हैं.......


खिले खेत तेरे आंगन में, मुस्कुरा रही बरखा रानी,

हवाएं फैलाए महक तेरी, पैर पखाजे दरिया पानी.....

धरती यहां सोना उगले, सूर तेरे पंछी के रागों में,

परबत बने गहने तेरे, पूजा के फूल सजे धागों में........

सुनहरी खिली धूप सी, चमक रही तेरी शान हैं.......

हरदम जोश नया जगाने वाला हिन्द मेरी जान हैं.......

हिन्द मेरी जान हैं....... हिन्द मेरी जान हैं.......


हर रंग से सजा तेरा आंगन, बसें है घर मकानों में,

महफूज़ रहे हर मुस्कान, हौसला है वीर जवानों में.....

रोक न सके कोई जहां में, तेरे आगे बढ़ते कदम,

दुनिया में देख रुतबा तेरा, आज मेरी आंखें हैं नम......

अपने दम पर, आसमां से ऊंची तेरी उड़ान हैं......

हरदम जोश नया जगाने वाला हिन्द मेरी जान हैं.......

हिन्द मेरी जान हैं....... हिन्द मेरी जान हैं.......


जय हिन्द।


- नरेश कुशवाहा