हिन्द नायक........



देश-ओ-दुनिया में फैली अमन की रीत हो.......

ओ हिन्द के नायक तेरी जहान में जीत हो.......


जीत हो..... जीत हो...... जीत हो.......


बिखराए लोग आदर के फूल तेरी राहों में......

हर एक रंग को मिले दिलासा तेरी बाहों में......

कदम-कदम पर दुवाएं साथ चले ज़माने में.....

सबसे आगे हो नाम तेरा भरोसा कमाने में.....

मासूम मुस्कुराते चेहरों में बसी तेरी प्रीत हो.....

ओ हिन्द के नायक तेरी जहान में जीत हो.......


मन चमन में आशा की कली खिलती रहे.....

वतनपरस्तों को प्रेरणा तुझसे मिलती रहे.....

इस दुनिया में सदा अमर हिन्द का नाम रहे.....

तु आगे बढ़ता चला जा, संग में तेरे राम रहे.....

जनसेवा की पुनीत कामना तेरी फलित हो.....

ओ हिन्द के नायक तेरी जहान में जीत हो.......


खुशहाल हवाओं में लहराए तिरंगा शान से......

देश रहे आगे ये कोशिश करे तु जी-जान से......

मिटा दे तु ये नफ़रत दिलों की सारे संसार से.....

कोई किसी का न दुश्मन हो, रहें सब प्यार से......

सफ़र तेरा मानवता का, मंज़िल तेरी मीत हो......

ओ हिन्द के नायक तेरी जहान में जीत हो.......


देश-ओ-दुनिया में फैली अमन की रीत हो.......

ओ हिन्द के नायक तेरी जहान में जीत हो.......


जीत हो..... जीत हो...... जीत हो.......



- नरेश कुशवाहा