" हम भारत के वासी......."


मेहनत से मुश्किल मंज़िल अपनी हासिल कर जाएंगे.......

हम भारत के वासी मान जहां में अपने दम पर पाएंगे........


    भारत मेरा....... भारत तेरा.......

     प्यारा सा एक देश हमारा........


प्राचीन विरासत जगमें हमारी, जीवन रीत सिखाती हैं........

सबका रखकर आदर मनमें, मंज़िल की राह दिखाती हैं.......

मिलकर बढ़ेंगे अपने कदम, हम गुण हिन्द के गाएंगे........

                   हम भारत के वासी..........


उम्मीदों से बड़े हैं हमारे इरादे, विश्वास मनमें निराला हैं........

अंधेरों से अब नहीं डरने वाले, हमें दिख रहा उजाला हैं........

थककर कहीं रुकना नहीं, हम खुशहाल सवेरा लाएंगे........

                  हम भारत के वासी........


रोक नहीं सकता कोई देर तक, हमें कामयाबी मिलनी हैं........

हुनर से चमकते इन चेहरों पर, मीठी मुस्कानें खिलनीं हैं.......

हैं समर्पित जीवन वतन पे, हम आज कसम ये खाएंगे........

                  हम भारत के वासी........


मेहनत से मुश्किल मंज़िल अपनी हासिल कर जाएंगे.......

हम भारत के वासी मान जहां में अपने दम पर पाएंगे........


    भारत मेरा....... भारत तेरा.......

     प्यारा सा एक देश हमारा........


जय हिन्द। जय भारत।


- नरेश कुशवाहा