एकता का रंग



चर्म के हों चाहे वर्ण अनेक, एकता का हैं रंग हमारा......

हम मुसाफ़िर जीवन के, मानवता का हैं संग हमारा.......



जात-पात में, ऊंच-नीच में बांटती बुराई हमें नहीं मंज़ूर........

समान रूप से यहां करना सबका सम्मान हैं ढ़ंग हमारा.......



विचार हों अनेक चाहे, विश्वास बढ़ता आपसी संवाद से........

अब वाद-विवादों, अलगाव से देश आ गया हैं तंग हमारा.......



अन्याय के असुरों से साथ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई.........

ज़ुल्मों को ऐसे ही झेलने से विवेक हो रहा हैं भंग हमारा........



फ़ैले पैगाम प्रेम का नफ़रत की गिराकर दीवारें सारी.......

नेकी के दोगले दुश्मनों से देश लड़ रहा हैं जंग हमारा.......



बदियों को छोड़ पीछे सारीं, आगे बढ़ चले अपनें क़दम........

आज देख तरक्की देश की, इतिहास हुआ हैं दंग हमारा........



एक बनकर आवाज़ बुलंद हिन्द की, गूंजे इस जहान में........

नहीं ये सिर्फ़ टूकडा ज़मीं का, ये शरीर का हैं अंग हमारा.......



- नरेश कुशवाहा