चेहरा
चेहरा ये उनका नज़रों से दूर जाता नहीं...
सिवा उनके, ख़यालों में कोई आता नहीं...
क्यों खोया रहता है ख़यालों में उनके ही....
ये पूछने पे दिल हमारा कुछ बताता नहीं....
चाहे फूलों के नगर में महक बने मेहमान...
बगै़र उनके बहारें हमारी कोई लाता नहीं...
पता नहीं वो दुश्मन है या दिलबर हमारा....
इस क़दर तो कोई और हमें सताता नहीं....
होता है बहुत बदनसीब वो आदमी यहाँ....
जो ज़िन्दगी भर प्यार अपना पाता नहीं....
- नरेश कुशवाहा

