बारिश…..
सर्द ये हवाओं में, तपिश खो रही हैं…..
रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही हैं…..
आसमां से बरसती आशाएं देखकर…..
मेहनत भी बीज ख़ुशी के बो रही हैं…..
हुई आज ताज़ा कुछ पूरानी ज़िंदगी…..
याद में किसीकी, ये आंखें रो रहीं हैं…..
कागज़ की कश्ती में तैर रहा बचपन…..
वक़्त के पालने में जवानी सो रही हैं…..
खुले आंगन में ये तन पे गिर रही बूंदें….
लगता हैं जैसे मैल मन का धो रहीं हैं….
सर्द ये हवाओं में, तपिश खो रही हैं…..
रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही हैं…..
- नरेश कुशवाहा

