कोई अजनबी अपना यार हुआ है.....

हमको अभी नया-नया प्यार हुआ है.....


कुछ तन्हा सा था सफ़र ज़िन्दगी का....

कोई चलेगा साथ ये ऐतबार हुआ है.....


जाने क्यों रहती थी ख़ुशियाँ हमसे दूर.....

सामना मायूसी से ही लगातार हुआ है.....


मंज़र वो उदासी का रहता था सामने.....

एहसास उम्मीद का पहलीबार हुआ है.....


आँखों में उनकी आज देखी है मुहब्बत.....

नज़रों से उनकी शायद इक़रार हुआ है..... 



- नरेश कुशवाहा