आ जाना कभी......



मिट्टी के चूल्हे की मीठी रोटी खा जाना कभी......

ओ शहर के रहनेवाले तूं गांव आ जाना कभी......


मां की ममता में पला था तेरा नटखट बचपन.......

आकर यादें वो सुहानीं याद दिला जाना कभी.......


जिन खेत-खलिहानों में तूं खेला था खेल कई........

आकर उनको चेहरा अपना दिखा जाना कभी.......


चौपालों पर जो सजती थी यारों की महफ़िल......

आकर नग़्में दोस्ती के एक-दो गा जाना कभी......


लंबे तेरे इंतज़ार से नाराज़ हो गए अपनों को......

आकर अपनी मीठी बातों से मना जाना कभी.....


ज़िन्दगी में बढ़ते हुए आगे छूट गएं हैं जो पीछे......

आकर उन्हें भी प्यार से अपना बना जाना कभी......


जहां बुज़ुर्ग आंखों में प्यार झलकता तेरे लिए.......

आकर दौलत वो दुवाओं की पा जाना कभी........


दुःख भुलाकर मेहनत से मुस्कुराते लोगों को.......

आकर अपनी दुनियादारी सिखा जाना कभी.......


जिस रास्ते तूं गुज़रा था वो राह तेरी देख रहा......

आकर उसी से वापस, लौटकर ना जाना कभी.......



- नरेश कुशवाहा