ये मत सोचो की तुम घर में बंद हो
ये मत सोचो की तुम किसी मुसीबत में हो
ये मत सोचो की तुम्हें आज़ादी नहीं है
ये मत सोचो की तुम्हारा नुक़सान हो जाएगा।
सोचो कि तुम घर में सुरक्षित हो
सोचो कि तुम किसी मुसीबत में नहीं हो
सोचो कि तुम्हे वक्त बिताने की आज़ादी है
सोचो कि तुम कोरोना पीड़ितों से तो फ़ायदे में हो।
अब उनकी सोचो जो घर से बाहर असुरक्षित है
उनकी सोचो जिनको पता ही नहीं वो किस मुसीबत में है
उनकी सोचो जिनके पास ना वक्त है ना आजादी
उनकी सोचो जो बेवजह इस कोरोना से पीड़ित है।
शुक्र करो कि हमारा प्रशासन सुरक्षा में लगा हुआ है
शुक्र करो हमारी पुलिस इस मुसीबत से बचाने में लगी है
शुक्र करो हमारे डोक्टर जो पूरे वक्त आपकी सेवा में है
शुक्र करो हमारा देश अभी इटली या अमेरिका नहीं बना ।
व्यस्त रहो, स्वस्थ रहो, सुरक्षित रहो
▪️नरेश खींची
