आगे बढ़ना, मगर
---------------------
आगे बढ़ना, मगर
नज़रे मिला कर के,
क्योंकि यहाँ अक्सर
लोग आगे बढ़ते हैं गिरा के..।
आगे बढ़ना, मगर
लोगों से कंधा मिला के,
वरना पीछे छुट जाओगे
ज़िंदगी के उतार चढ़ाव के..।
आगे बढ़ना, मगर
हालात से समझौता करके ,
वक़्त बदलते देर नहीं लगती
तभी पहुँच पायेंगे करीब मंजिल के..।
– नवरसिक

