देख रिश्तों की ऐसी बनावट न कर दोस्त है दुश्मनी की मिलावट न कर झूठ कहने में हर शख़्स माहिर हुआ सच यहाँ बोलने की दिखावट न कर ज़ख़्म दिल के हैं दिल में उन्हें दफ़्न रख अपने चहरे पे उनकी सजावट न कर टूट जायेंगे रिश्ते ज़रा देर में कच्चे धागों से इनकी बुनावट न कर भूक से थे ये बेताब सोए अभी देख ये जाग जायेंगे आहट न कर