देखो ख़ूबसूरती बेमिसाल है,
गोरे गोरे प्यारे प्यारे गाल है,,
उसकी मन मोहक मतवाली चाल है,
देखकर उसको सबका जिया बेहाल है,,
पर अफसोस वो लड़की है एक गेम की,
सो आज फिर अधुरी कहानी है प्रेम की,,
शेर शायरी ग़ज़ल ना कोई गीत है,
सबका मन मोह ले ना कोई प्रीत है,,
इस संसार की अनोखी एक रीत है,
किसी के हिस्से में हार तो किसी के में जीत है,
अब सारी कहानी है केवल एक नेम की,
सो आज फिर अधुरी कहानी है प्रेम की,,
लेखक पंडित नरेन्द्र द्विवेदी
