जिसे पूछना है कि हम कैसे हैं ?

कमाल है वो पूछता ही नहीं,

और हम सारी दुनिया को

बताये फिरते हैं कि ,

सब कुछ ठीक है...।

जिसके हाल बस पूछने से

चेहरे पर मुस्कान उमड़ पड़ती है।

कमाल है वो अब पूछता ही नहीं,

कोई नई बात नहीं, बदले नहीं

वैसे ही हैं हम, जैसे कुछ वक्त पहले थे।